hits

Saturday, May 24, 2014

सुबह की नींद

खिडकी से छन कर आती,
मधम-मधम सी ये धूप,
रोज सुबह मुझे जगा जाती है,
माँ, तेरी याद दिला जाती है,
जब तू रोज जगाती थी बडे प्यार से।
चुपके से माथे को चूम कर,
बालो मे उंगलिया फेरती,
धीमे से तू मेरा नाम पुकारती,
ये जानते हुए कि फिर सो जाऊंगा,
थोडी देर और सोने का बहाना करके,
लेकिन तू कभी गुस्सा नही होती थी,
रोज समझाती थी मुझे बडे प्यार से।

अब कोई नही है जगाने वाला,
लेकिन फिर भी रोज जाग जाते है,
अलार्म बन्द करना तो रोज चाहते है,
पर मजबूरी है माँ, कर नही पाते है,
लेट होने पर office मे डांट पडती है,
Boss नही समझाता कभी हमे प्यार से,
परेशान हो गया है, expectations से,
Target achieve करने की मार से।

एक बार फिर जाना चाहता हूँ माँ,
बचपन के गलियारों मे, दोस्तों मे, यारों में,
जहाँ कोई peer pressure ना हो,
ना हो अंधी दौड, आगे निकल जाने की,
फिर वापस चाहता हूँ माँ, वो बचपन की नींद,
तू फिर जगाये रोज, उसी तरह प्यार से,
तब तक काट रहा हूं दिन, 'अच्छे दिन' के इंतजार मे।

मिल ही जाओगी

रोज देखता हूं तुम्हें, ओखला बस स्टैंड पर,
जहाँ तुम कालेज बस का इंतजार करती हो,
तुम रोज चली जाती हो, हमे अनदेखा करके,
मै रोज वहीं अपना दिल छोड़ आता हूं,
अगली सुबह तक के लिए, जब तुम फिर आओगी
इस उम्मीद मे, कि देर से ही सही, तुम मिल जाओगी,

हां, मोहब्बत है तुमसे, बस जताना नही आता,
तुमसे इजहार करना है, मगर बताना नही आता,
सरे-राह रोक तुमको, मगर सताना नही आता,
तुम्हारे सिवा लेकिन कही जाना नही आता,
कभी तो बताएंगे तुम्हें, और तुम आ जाओगी,
हां उम्मीद है आज भी की मिल ही जाओगी।

वो दिन याद होगा तुम्हें जब जोरो की बारिश हुई थी,
तुम्हारा इम्तिहान था और बस नही आयी थी,
तब जो शख्स आया था तुम्हारे पास, वो मै ही था,
जो आटोरिक्शा को घूस देकर लाया, वो बेवकूफ मै ही था,
एहसान नही गिनाता हूं, पहचान भी जरूरी नही।
बस बताना मुनासिब समझा कि जो रूमाल खो गया था तुम्हारा,
उसको चुपके से चुराने वाला, अमानतदार मै ही था,
जो Physics के नोट्स तुम छोड़ गयी थी बेकार समझ कर,
उसपर अपना एकमात्र हक जताने वाला, हिमाकतदार मै ही था।
वो आज भी मेरे पास है, मेरे स्टडी टेबल पर रखा,
रोज पढने के बहाने, तुम्हें महसूस करता हूं,
रोज पढ लेता हूं तुम्हारे नोट्स से तुमको,
रोज रिविजन करता हूं तुम्हारा, तुम्हें याद करता हूं,
यूं ही पढते-पढते शायद तुम पूरी याद हो जाओगी,
हां उम्मीद है आज भी कि तुम मिल ही जाओगी।

About Me

Bhopal. Delhi. Mumbai., India
A grammatically challenged blogger. Typos are integral part of blogs.